Hindi News - Approach Bollywood https://approachbollywood.com Bollywood & Entertainment Newswire & App Tue, 20 Jan 2026 12:56:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://approachbollywood.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-approach-bollywood-logo-512-pixels-32x32.jpg Hindi News - Approach Bollywood https://approachbollywood.com 32 32 226944506 सोनू त्यागी ने निहारिका पांडे के “हैश ब्राउन  कन्वर्सेशंस” में बॉलीवुड के “लक बाय चांस” सच  और आध्यात्मिक  संतुलन पर खुलकर की बात https://approachbollywood.com/sonu-tyagi-niharika-pandey-hash-brown-conversations/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=sonu-tyagi-niharika-pandey-hash-brown-conversations Tue, 20 Jan 2026 08:30:49 +0000 https://approachbollywood.com/?p=17253 मुंबई: पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक, निर्माता और अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप तथा गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी जल्द ही निहारिका पांडे के लोकप्रिय मल्टी-प्लेटफॉर्म पॉडकास्ट हैश ब्राउन कन्वर्सेशंस में एक विशेष और गहन बातचीत में नजर आएंगे। 2025 में अनुभवी मार्केटिंग प्रोफेशनल निहारिका पांडे द्वारा शुरू किया गया । हैश ब्राउन कन्वर्सेशंस बहुत ही कम …

The post सोनू त्यागी ने निहारिका पांडे के “हैश ब्राउन  कन्वर्सेशंस” में बॉलीवुड के “लक बाय चांस” सच  और आध्यात्मिक  संतुलन पर खुलकर की बात first appeared on Approach Bollywood.

]]>
मुंबई: पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक, निर्माता और अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप तथा गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी जल्द ही निहारिका पांडे के लोकप्रिय मल्टी-प्लेटफॉर्म पॉडकास्ट हैश ब्राउन कन्वर्सेशंस में एक विशेष और गहन बातचीत में नजर आएंगे।

2025 में अनुभवी मार्केटिंग प्रोफेशनल निहारिका पांडे द्वारा शुरू किया गया । हैश ब्राउन कन्वर्सेशंस बहुत ही कम समय में बिज़नेस,  वर्तमान मुद्दों ,विज्ञापन, मीडिया, पीआर, फिल्म, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, सेलेब्रिटी मैनेजमेंट, इवेंट्स, पत्रकारिता, एआई और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर चर्चा करने वाला एक प्रमुख मंच बन चुका है। लॉन्च के सिर्फ तीन महीनों में ही इस पॉडकास्ट ने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर 10 लाख से अधिक व्यूज़ हासिल कर लिए हैं। दर्शकों को यहां सच्ची कहानियां, गहराई से भरी सोच और जीवन से जुड़े अनुभव देखने को मिलते हैं।

इस एपिसोड में सोनू त्यागी अपने जीवन और करियर के अनुभव बेहद ईमानदारी और सरल भाषा में साझा करते हैं। वे बॉलीवुड की “लक बाय चांस” सच्चाई पर खुलकर बात करते हैं, जहां कई बार प्रतिभा से ज्यादा किस्मत, सही समय और सही लोगों से मिलना बड़ी भूमिका निभाता है। वे बताते हैं कि कैसे बार-बार असफल होने के बाद भी इंसान को खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए और टूटे सपनों को फिर से खड़ा करना चाहिए।

Sonu Tyagi with Niharika Pandey on Hash Brown Conversations

सोनू त्यागी इस बातचीत में यह भी बताते हैं कि सफलता केवल नाम और पैसा नहीं होती। उनके अनुसार सच्ची सफलता वही है जिसमें इंसान अपने लक्ष्य, अपने काम और अपनी आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखे। आज के भौतिक दौर में ईमानदारी, इंसानियत और आध्यात्मिक मजबूती बेहद जरूरी है।

वे अपने सफर की कहानी भी साझा करते हैं — देश की बड़ी विज्ञापन एजेंसियों और मीडिया संस्थानों से शुरुआत, फिर सेलेब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म निर्माण और इसके बाद सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों तक की यात्रा। यह एपिसोड खासतौर पर उन युवाओं, प्रोफेशनल्स और उद्यमियों को प्रेरित करेगा जो जीवन में सफलता के साथ सुकून भी चाहते हैं।

सोनू त्यागी के हालिया प्रोजेक्ट्स उनकी सोच और उद्देश्य को दर्शाते हैं। उन्होंने आध्यात्मिक वेब सीरीज़ “टू ग्रेट मास्टर्स” का सह-निर्माण किया है, जिसमें स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद की शिक्षाओं को आज की पीढ़ी तक पहुंचाया गया है। वे अंतरराष्ट्रीय फिल्म “लिबरेशन” के भी सह-निर्माता हैं, जो युवाओं की सोच, संघर्ष और आत्म-खोज की कहानी है।

इसके अलावा, वे हिंदी व्यंग्य कॉमेडी फिल्म “कैंप डिसेंट” के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं, जिसमें बृजेंद्र काला, राजपाल यादव, सारा खान और हेमंत पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म समाज में मौजूद दोहरे मापदंडों और पाखंड पर सवाल उठाती है।

गो स्पिरिचुअल के माध्यम से सोनू त्यागी मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, नैतिक जीवनशैली और सामाजिक मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन और ऐप और आने वाला गो स्पिरिचुअल वेब टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों तक सकारात्मक और प्रेरणादायक सामग्री पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

सोनू त्यागी ने मनोविज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता, विज्ञापन प्रबंधन तथा फिल्म निर्माण में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने 24 वर्ष की उम्र में अपने उद्यमों की शुरुआत की और अब तक 40 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में निर्माण, मार्केटिंग, लेखन, निर्देशन और क्रिएटिव सलाहकार के रूप में काम किया है।

उनके नेतृत्व में अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप आज एक पुरस्कार विजेता एंटरटेनमेंट कंपनी बन चुका है, जो सेलेब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म और वेब सीरीज़ निर्माण, विज्ञापन, कॉर्पोरेट फिल्में, फिल्म मार्केटिंग, इवेंट्स में है और अप्रोच कम्युनिकेशन्स  पीआर, डिजिटल और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन एजेंसी है। वहीँ  एप्रोच बॉलीवुड एक प्रमुख बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज़ वायर और ऍप है। 

ग्रुप को बिज़ इंडिया अवॉर्ड, सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड, पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर और युवा रत्न अवॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। इसके कार्यालय मुंबई, नई दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, गोवा, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद और जालंधर में स्थित हैं।

गो स्पिरिचुअल संस्था आध्यात्मिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस, परोपकार, आध्यात्मिक पर्यटन, ऑर्गेनिक जीवनशैली, भूख मिटाने के अभियान, कंबल वितरण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है।


अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

Approach Entertainment Group / Go Spiritual
फोन: +91-9820965004 / 9716962242
ईमेल: info@approachentertainment.com | sonutyagi@sonutyagi.com

वेबसाइट:
www.approachentertainment.com
www.sonutyagi.com
www.approachcommunications.in

Download Approach Bollywood App Now. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.approach.bollywood&hl=en_IN

Approach Entertainment: Visit us at www.approachentertainment.com

The post सोनू त्यागी ने निहारिका पांडे के “हैश ब्राउन  कन्वर्सेशंस” में बॉलीवुड के “लक बाय चांस” सच  और आध्यात्मिक  संतुलन पर खुलकर की बात first appeared on Approach Bollywood.

]]>
17253
नकारात्मक और अपराध कंटेंट की भरमार के खिलाफ गो स्पिरिचुअल का डिजिटल अभियान लॉन्च https://approachbollywood.com/go-spiritual-campaign-against-crime-content/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=go-spiritual-campaign-against-crime-content Tue, 06 Jan 2026 07:20:56 +0000 https://approachbollywood.com/?p=17199 मुंबई : डिजिटल और पारंपरिक मीडिया में लगातार बढ़ती अपराध खबरों, सनसनीखेज हेडलाइंस और नकारात्मक समाचारों और कंटेंट की भीड़ के बीच, गो स्पिरिचुअल ने एक सकारात्मक और सुकून देने वाला डिजिटल अभियान शुरू किया है। यह अभियान लोगों के मन में शांति, सकारात्मकता और भावनात्मक संतुलन लौटाने का प्रयास है। इस अभियान का शीर्षक …

The post नकारात्मक और अपराध कंटेंट की भरमार के खिलाफ गो स्पिरिचुअल का डिजिटल अभियान लॉन्च first appeared on Approach Bollywood.

]]>

मुंबई : डिजिटल और पारंपरिक मीडिया में लगातार बढ़ती अपराध खबरों, सनसनीखेज हेडलाइंस और नकारात्मक समाचारों और कंटेंट की भीड़ के बीच, गो स्पिरिचुअल ने एक सकारात्मक और सुकून देने वाला डिजिटल अभियान शुरू किया है। यह अभियान लोगों के मन में शांति, सकारात्मकता और भावनात्मक संतुलन लौटाने का प्रयास है।

इस अभियान का शीर्षक है – “दिन भर अपराध, नकारात्मक और बुरी खबरों और कंटेंट से परेशान? गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप पर पाएं सकारात्मक, प्रेरणादायक, वेलनेस और आध्यात्मिक कंटेंट”।
अभियान यह बताता है कि लगातार नकारात्मक खबरें देखने से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और इससे बाहर निकलने का रास्ता आध्यात्मिक और सकारात्मक कंटेंट है।

शोध और वास्तविक अनुभव बताते हैं कि अपराध और नकारात्मक खबरों का लगातार सेवन चिंता, डर और मानसिक थकान बढ़ाता है। इससे रोज़मर्रा की जिंदगी में तनाव आता है, रिश्तों पर असर पड़ता है और व्यवहार में चिड़चिड़ापन या दूरी पैदा हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लोगों को सकारात्मक और सुकून देने वाले कंटेंट की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

अभियान के तहत एक आकर्षक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें शांत दृश्य, सॉफ्ट म्यूज़िक और प्रभावशाली टेक्स्ट के ज़रिये नकारात्मकता और आध्यात्मिक शांति के बीच का अंतर दिखाया गया है।

Go Spiritual Campaign

गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप, जो अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, यूज़र्स को एक आसान और सहज मोबाइल अनुभव देता है। यह ऐप सकारात्मक और प्रेरणादायक कंटेंट से भरपूर है, जो मन की शांति और संपूर्ण विकास की दिशा में मार्गदर्शन करता है।

यह ऐप एक डिजिटल आध्यात्मिक आश्रय की तरह है, जहां योग और ध्यान के आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, वेलनेस और माइंडफुलनेस पर विशेषज्ञों की राय, आयुर्वेद और ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी, सीनियर सिटिज़न्स के लिए विशेष स्वास्थ्य टिप्स उपलब्ध हैं। इसके साथ ही पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा जानकारी, मंदिरों का इतिहास, त्योहारों की कवरेज, प्रेरणादायक कहानियां, आध्यात्मिक गुरुओं के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, फीचर आर्टिकल्स, किताबों की सिफारिशें, हेल्दी और पारंपरिक भारतीय व्यंजन, तथा आध्यात्मिक आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों की जानकारी भी मिलती है।

गो स्पिरिचुअल एक समर्पित आध्यात्मिक और वेलनेस संगठन है, जो आध्यात्मिक जागरूकता, समाजसेवा, मानसिक स्वास्थ्य, समग्र स्वास्थ्य, आध्यात्मिक पर्यटन, मीडिया, आयोजनों और ऑर्गेनिक जीवनशैली को बढ़ावा देता है। हाल ही में इसने अपने संस्था की सफलता के बाद गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप लॉन्च किया है। साथ ही, यह जल्द ही गो स्पिरिचुअल ओटीटी लॉन्च करने की तैयारी में है, जो पूरी तरह सकारात्मक, प्रेरणादायक और आध्यात्मिक कंटेंट पर आधारित होगा।

Sonu Tyagi, Founder, Go Spiritual & Approach Entertainment

अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस ग्रुप की आध्यात्मिक और सामाजिक इकाई के रूप में, गो स्पिरिचुअल समाज की भावनात्मक और आध्यात्मिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह ग्रुप सोनू त्यागी द्वारा स्थापित और संचालित है और मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, गोवा, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता, हैदराबाद और जालंधर में सक्रिय है।

सोनू त्यागी एक पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्हें विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्म मेकिंग में पेशेवर योग्यता हासिल है। उन्होंने भारत की प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों और मीडिया हाउसेज़ में काम किया है। वे चर्चित आध्यात्मिक वेब सीरीज़ ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ के को-प्रोड्यूसर हैं, अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘लिबरेशन’ का निर्माण कर रहे हैं और आने वाली सटायर कॉमेडी फिल्म ‘कैंप डीसेंट’ के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस ग्रुप को बिज़ इंडिया 2010 अवॉर्ड, वर्ल्ड मार्केटिंग ऑर्गेनाइज़ेशन का सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड और बिज़नेस टाइकून अवॉर्ड्स में पीआर कंपनी ऑफ द ईयर जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

इस अभियान पर अपने विचार साझा करते हुए गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक सोनू त्यागी ने कहा,
“आज की दुनिया में नकारात्मक, आपराधिक खबरे और कंटेंट मानसिक शांति और सामाजिक संतुलन को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में हमें ऐसा कंटेंट चुनने की ज़रूरत है जो हमें सुकून दे और आगे बढ़ाए। यह अभियान तनाव भरी खबरों से बाहर निकलकर भारत की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का एक निमंत्रण है। गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप के ज़रिये हम सकारात्मकता और संतुलन को सीधे लोगों तक पहुंचा रहे हैं।”

आज ही सकारात्मकता और आंतरिक शांति की इस मुहिम से जुड़ें।
गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.spiritual.gospiritual&hl=en

Approach Entertainment: Visit us at www.approachentertainment.com

The post नकारात्मक और अपराध कंटेंट की भरमार के खिलाफ गो स्पिरिचुअल का डिजिटल अभियान लॉन्च first appeared on Approach Bollywood.

]]>
17199
एप्रोच एंटरटेनमेंट ने हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’ के स्टार क्लेटन नॉरक्रॉस को किया साइन https://approachbollywood.com/approach-entertainment-clayton-norcross/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=approach-entertainment-clayton-norcross Wed, 31 Dec 2025 12:59:53 +0000 https://approachbollywood.com/?p=17166 मुंबई : भारत और भारतीय अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि रखने वाले हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्लेटन नॉरक्रॉस को भारत में प्रतिनिधित्व के लिए भारत की अग्रणी और पुरस्कार-विजेता सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी एप्रोच एंटरटेनमेंट ने एक्सक्लूसिव रूप से साइन करने की घोषणा की है। क्लेटन नॉरक्रॉस को दुनियाभर में लोकप्रिय टीवी …

The post एप्रोच एंटरटेनमेंट ने हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’ के स्टार क्लेटन नॉरक्रॉस को किया साइन first appeared on Approach Bollywood.

]]>
मुंबई : भारत और भारतीय अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि रखने वाले हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्लेटन नॉरक्रॉस को भारत में प्रतिनिधित्व के लिए भारत की अग्रणी और पुरस्कार-विजेता सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी एप्रोच एंटरटेनमेंट ने एक्सक्लूसिव रूप से साइन करने की घोषणा की है। क्लेटन नॉरक्रॉस को दुनियाभर में लोकप्रिय टीवी सीरीज़ ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’ में थॉर्न फॉरेस्टर के मूल किरदार के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।

क्लेटन नॉरक्रॉस ने अपने करिश्माई और प्रभावशाली अभिनय से वैश्विक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’ टीवी इतिहास के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सफल ड्रामा शोज़ में से एक है, जो वर्तमान में अपने 38वें सीज़न में है और 100 से अधिक देशों में प्रसारित होता है। रोमांटिक हीरो की उनकी छवि, आत्मविश्वास से भरी स्क्रीन प्रेज़ेंस और सुरुचिपूर्ण अभिनय शैली ने उन्हें दुनिया भर में एक विशाल फैन फॉलोइंग दिलाई है।

‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’ के बाद क्लेटन नॉरक्रॉस ने अपने करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और विस्तार दिया। उन्होंने यूरोप, अफ्रीका, साउथ अमेरिका और अमेरिका में कई फिल्मों और टीवी/वेब प्रोजेक्ट्स में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। उनके हालिया प्रमुख प्रोजेक्ट्स में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लास्ट रिज़ॉर्ट’ (जो वर्तमान में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है), इटालियन कॉमेडी फिल्म ‘चाओ ब्रदर’, और फ्रेंच-इटालियन को-प्रोडक्शन ‘द किडनैप’ शामिल हैं, जिसकी शूटिंग थाईलैंड में की गई है।

इसके अलावा क्लेटन नॉरक्रॉस लोकप्रिय अमेरिकी शोज़ बेवॉच, जेएजी, हवाई फाइव-ओ और अंतरराष्ट्रीय फिल्म एयर फ़ोर्स वन इज़ डाउन में भी अहम भूमिकाओं में नज़र आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने लिंडा हैमिल्टन और जेरेमी सिस्टो जैसे कलाकारों के साथ काम किया।

अभिनय के साथ-साथ क्लेटन नॉरक्रॉस एक कुशल लेखक और निर्माता भी हैं। उन्होंने पुलिस एक्शन सीरीज़ ‘ब्रूटल एंजेल्स’ का सह-लेखन किया है, जिसमें रोमांस और पैरानॉर्मल एलिमेंट्स भी शामिल हैं। यह सीरीज़ फिलहाल प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क्स और प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत के दौर में है।

Clayton Norcross

क्लेटन नॉरक्रॉस का भारत और भारतीय अध्यात्म से विशेष जुड़ाव है। अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान उन्होंने ऋषिकेश के योग आश्रमों में समय बिताया, मुंबई से लेकर हिमालय तक कई आध्यात्मिक स्थलों का भ्रमण किया और योग, ध्यान एवं माइंडफुलनेस का गहराई से अनुभव किया। उन्होंने आध्यात्मिक वेब सीरीज़ ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ की भी खुलकर सराहना की, जिसमें स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद की शिक्षाओं को प्रामाणिक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। अध्यात्म, ध्यान और मानसिक शांति में उनकी रुचि एप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप की आध्यात्मिक पहल ‘गो स्पिरिचुअल’ के मूल विचारों से पूरी तरह मेल खाती है।

इस सहयोग के तहत एप्रोच एंटरटेनमेंट भारत में क्लेटन नॉरक्रॉस के मैनेजमेंट, प्रतिनिधित्व, पीआर, डिजिटल पहल, ब्रांड पार्टनरशिप, इवेंट्स, एंडोर्समेंट्स और विभिन्न सहयोगों को एक्सक्लूसिव रूप से संभालेगी। इस साझेदारी से भारतीय फिल्म प्रोजेक्ट्स, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और क्रॉस-कल्चरल इनिशिएटिव्स के नए रास्ते खुलेंगे, जो हॉलीवुड और भारतीय मनोरंजन उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेंगे।

इस अवसर पर क्लेटन नॉरक्रॉस ने कहा, “भारत की मेरी यात्रा और ऋषिकेश जैसे स्थानों में मिले अनुभव मेरे लिए बेहद परिवर्तनकारी रहे हैं। भारतीय अध्यात्म और संस्कृति से मेरा जुड़ाव और भी गहरा हुआ है। एप्रोच एंटरटेनमेंट और सोनू त्यागी के साथ साझेदारी कर भारत में सार्थक और रचनात्मक अवसरों को तलाशने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। भारत मेरे दिल के बहुत करीब है।”

एप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप के फाउंडर और डायरेक्टर सोनू त्यागी ने कहा, “क्लेटन नॉरक्रॉस एक सच्चे अंतरराष्ट्रीय आइकन हैं। उनकी प्रतिभा, करिश्मा और आध्यात्मिक सोच उन्हें विशिष्ट बनाती है। भारत और इसकी आध्यात्मिक विरासत के प्रति उनका प्रेम इस साझेदारी को और भी खास बनाता है। हमें गर्व है कि हम भारत में उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आने वाले समय में कई प्रभावशाली सहयोग देखने को मिलेंगे।”

Sonu Tyagi, Founder, Approach Entertainment & Go Spiritual

सोनू त्यागी एक पुरस्कार-विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्होंने मनोविज्ञान, विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्ममेकिंग में पेशेवर शिक्षा प्राप्त की है। एप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप की स्थापना से पहले उन्होंने भारत की प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों और मीडिया हाउसेज़ के साथ कार्य किया। वे चर्चित आध्यात्मिक वेब सीरीज़ ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ के सह-निर्माता हैं और आगामी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘लिबरेशन’ के भी सह-निर्माता हैं। इसके अलावा वे हिंदी सैटायर कॉमेडी फिल्म ‘कैंप डीसेंट’ के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं, जिसमें ब्रिजेंद्र काला, राजपाल यादव, सारा खान और हेमंत पांडे जैसे कलाकार शामिल हैं। उनके कार्यों में सिनेमा, अध्यात्म और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

एप्रोच एंटरटेनमेंट एक पूर्ण-सेवा एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी है, जो सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म प्रोडक्शन, विज्ञापन एवं कॉरपोरेट फिल्म्स, फिल्म मार्केटिंग, इवेंट्स और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी की मौजूदगी मुंबई, नई दिल्ली, गुरुग्राम, गोवा, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता, हैदराबाद और जालंधर में है।

एप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप में एप्रोच कम्युनिकेशंस (एक प्रमुख पीआर और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस एजेंसी), एप्रोच बॉलीवुड (एक विशेष बॉलीवुड न्यूज़वायर) और गो स्पिरिचुअल भी शामिल हैं। गो स्पिरिचुअल ने हाल ही में गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप लॉन्च किया है और जल्द ही गो स्पिरिचुअल ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना है।

Download Approach Bollywood App Now. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.approach.bollywood&hl=en_IN

Approach Entertainment: Visit us at www.approachentertainment.om

The post एप्रोच एंटरटेनमेंट ने हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’ के स्टार क्लेटन नॉरक्रॉस को किया साइन first appeared on Approach Bollywood.

]]>
17166
एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस को मिला रामाश्री  हार्मनी म्यूज़िक का पीआर, डिजिटल और इंटीग्रेटेड  कम्युनिकेशंस का जिम्मा https://approachbollywood.com/approach-entertainment-communications-ramashree-harmony/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=approach-entertainment-communications-ramashree-harmony Wed, 17 Dec 2025 09:20:02 +0000 https://approachbollywood.com/?p=17112 मुंबई: भारत के पुरस्कार-विजेता इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस और एंटरटेनमेंट ग्रुप एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस को वर्ष 2025 के उभरते हुए स्वतंत्र म्यूज़िक लेबल रामाश्री हार्मनी म्यूज़िक के लिए आधिकारिक पीआर, डिजिटल और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस पार्टनर नियुक्त किया गया है। इस साझेदारी के तहत ग्रुप की दोनों प्रमुख इकाइयाँ मिलकर काम करेंगी। एप्रोच कम्युनिकेशंस मीडिया रिलेशंस, कलाकारों …

The post एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस को मिला रामाश्री  हार्मनी म्यूज़िक का पीआर, डिजिटल और इंटीग्रेटेड  कम्युनिकेशंस का जिम्मा first appeared on Approach Bollywood.

]]>

मुंबई: भारत के पुरस्कार-विजेता इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस और एंटरटेनमेंट ग्रुप एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस को वर्ष 2025 के उभरते हुए स्वतंत्र म्यूज़िक लेबल रामाश्री हार्मनी म्यूज़िक के लिए आधिकारिक पीआर, डिजिटल और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस पार्टनर नियुक्त किया गया है।

इस साझेदारी के तहत ग्रुप की दोनों प्रमुख इकाइयाँ मिलकर काम करेंगी। एप्रोच कम्युनिकेशंस मीडिया रिलेशंस, कलाकारों के प्रचार, डिजिटल प्रमोशन और रणनीतिक संचार की जिम्मेदारी संभालेगी। वहीं एप्रोच एंटरटेनमेंट कलाकार और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, म्यूज़िक और वीडियो प्रोडक्शन, लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड कोलैबोरेशन, इवेंट्स और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग का कार्य देखेगी।

इस संयुक्त प्रयास से रामाश्री हार्मनी म्यूज़िक और उसके कलाकारों को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए एक प्रभावशाली मल्टी-प्लेटफॉर्म अभियान चलाया जाएगा।

मुंबई स्थित रामाश्री हार्मनी म्यूज़िक ने कम समय में स्वतंत्र संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेबल ने 2025 में अपने पहले रोमांटिक मॉनसून गीत “बारिश का मौसम आया” के साथ शानदार शुरुआत की, जिसे लिखा, संगीतबद्ध किया और गाया है डॉ. शामकुमार शिंदे ने। यह गीत अपने भावपूर्ण बोल और मधुर संगीत के कारण देशभर में पसंद किया जा रहा है।

लेबल रिकॉर्डिंग से लेकर अंतरराष्ट्रीय वितरण और डिजिटल प्रमोशन तक पूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराता है, जिससे उसके गीत यूट्यूब, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूज़िक, जियो सावन और अमेज़न म्यूज़िक जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स तक पहुँचते हैं।

डॉ. शामकुमार शिंदे

डॉ. शामकुमार शिंदे, जो वर्तमान में मुंबई के प्रतिष्ठित केईएम हॉस्पिटल में एम एस ईएनटी की पढ़ाई कर रहे हैं, डॉक्टर होने के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार भी हैं। वे अपनी लाइव ऑर्केस्ट्रा परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और संगीत के ज़रिए लोगों के दिलों को छूते हैं।

रानी अतरम, हेड एवं प्रवक्ता, रामाश्री हार्मनी म्यूज़िक, ने कहा,
एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस के साथ यह साझेदारी हमारे लिए एक बड़ा कदम है। उनकी पीआर, डिजिटल और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग की मजबूत पकड़ हमारे संगीत को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने में मदद करेगी।”

सोनू त्यागी, फाउंडर एवं डायरेक्टर, एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस ग्रुप, ने कहा,
रामाश्री हार्मनी म्यूज़िक की सोच और संगीत हमारे विज़न से मेल खाते हैं। हम अपने अनुभव और नेटवर्क के ज़रिए इस लेबल और डॉ. शामकुमार शिंदे जैसे कलाकारों को बड़े मंच तक ले जाने के लिए उत्साहित हैं।”

सोनू त्यागी एक पुरस्कार-विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्होंने विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्म निर्माण की पढ़ाई की है। वे टू ग्रेट मास्टर्स वेब सीरीज़ के सह-निर्माता हैं, अंतरराष्ट्रीय फिल्म लिबरेशन का निर्माण कर रहे हैं और आने वाली हिंदी कॉमेडी फिल्म कैंप डीसेंट से भी क्रिएटिव प्रोडूसर की तरह  जुड़े हैं।

सोनू त्यागी

एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस ग्रुप को बिज़ इंडिया अवॉर्ड, सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड और बिज़नेस टायकून अवॉर्ड्स में पी आर कंपनी ऑफ द ईयर जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।

 एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस ग्रुप की मौजूदगी मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, गोवा, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता, हैदराबाद और जालंधर में है और यह फिल्म, संगीत, सेलिब्रिटी और कॉर्पोरेट सेक्टर में एक भरोसेमंद नाम है।

ग्रुप के अंतर्गत गो स्पिरिचुअल नामक एक आध्यात्मिक और वेलनेस संगठन भी है, जो आध्यात्म, सामाजिक कार्य, मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देता है। गो स्पिरिचुअल ने हाल ही में गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप लॉन्च किया है और जल्द ही गो स्पिरिचुअल ओटीटी प्लेटफॉर्म भी शुरू करने जा रहा है।

मीडिया संपर्क:
एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस
फोन: +91-9820965004 | +91-9716962242
ईमेल: info@approachentertainment.com

Visit us at www.approachentertainment.com & www.approachcommunications.in

Download Approach Bollywood App Now. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.approach.bollywood&hl=en_IN&pli=1

Approach Entertainment: Visit us at www.approachentertainment.com

The post एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस को मिला रामाश्री  हार्मनी म्यूज़िक का पीआर, डिजिटल और इंटीग्रेटेड  कम्युनिकेशंस का जिम्मा first appeared on Approach Bollywood.

]]>
17112
श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट ने ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन के लिए उभरते स्टार अभिनेता सात्विक भाटिया को किया साइन https://approachbollywood.com/sure-real-pictures-approach-entertainment/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=sure-real-pictures-approach-entertainment Tue, 09 Dec 2025 11:44:46 +0000 https://approachbollywood.com/?p=17061 मुंबई, : जेन ज़ी और मिलेनियल्स के लिए दमदार और नई सोच वाली कहानियाँ पेश करने वाले श्योर रियल पिक्चर्स ने, पुरस्कार-विजेता फिल्म प्रोडक्शन, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी अप्रोच एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर यह घोषणा की है कि उभरते युवा स्टार सात्विक भाटिया को अपनी बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म लिबरेशन(2026) में मुख्य किरदार “जेम्स” …

The post श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट ने ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन के लिए उभरते स्टार अभिनेता सात्विक भाटिया को किया साइन first appeared on Approach Bollywood.

]]>

मुंबई, : जेन ज़ी और मिलेनियल्स के लिए दमदार और नई सोच वाली कहानियाँ पेश करने वाले श्योर रियल पिक्चर्स ने, पुरस्कार-विजेता फिल्म प्रोडक्शन, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी अप्रोच एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर यह घोषणा की है कि उभरते युवा स्टार सात्विक भाटिया को अपनी बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म लिबरेशन(2026) में मुख्य किरदार “जेम्स” के रूप में साइन किया गया है।

अंकित कदम द्वारा निर्देशित, श्योर रियल पिक्चर्स और कनिष्क कदम द्वारा निर्मित तथा अप्रोच एंटरटेनमेंट और सोनू त्यागी द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में सात्विक अपनी संवेदनशील और प्रभावशाली अदाकारी से एक ऐसे युवा की कहानी को जीवंत करते हैं जो विद्रोह, उलझन और आत्म-खोज की यात्रा से गुजर रहा है। उन्होंने इंडिया लॉक डाउन(2022), मेड इन हेवन सीज़न 2 (2023) और कोटा फैक्ट्री सीज़न 3 (2024) जैसी परियोजनाओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

लिबरेशन जेम्स की कहानी है—एक अमीर परिवार का युवा, जो परिवार के दबावों, असंतोष और जीवन के उद्देश्य की तलाश के बीच पढ़ाई छोड़ देता है। वह एक प्रसिद्ध गायक की हत्या कर अपनी एक अमर पहचान बनाने के जुनूनी ख्याल से घिर जाता है। उसकी यह यात्रा डोरोथी जैसी मज़बूत स्ट्रीट वर्कर और बॉस जैसे चालाक, धनाभिलाषी व्यक्ति से टकराती है। बदले, मुक्ति, पहचान और सामाजिक विद्रोह जैसे विषयों पर आधारित यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी के भीतर छिपी बेचैनी और प्रश्नों को गहराई से छूती है। वैश्विक दर्शकों को केंद्र में रखते हुए लिबरेशन मुख्य रूप से अंग्रेज़ी में रिलीज़ होगी, साथ ही हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में जन्मे और पले–बढ़े सात्विक भाटिया भारतीय सिनेमा के तेज़ी से उभरते युवा कलाकारों में से एक हैं। 6 फीट 2 इंच लंबे, आकर्षक व्यक्तित्व वाले सात्विक ने इंडिया लॉक डाउन में देव के रूप में अपना फिल्म डेब्यू किया, इसके बाद कुछ सपने अपने(2024) में कार्तिक की मुख्य भूमिका निभाई। टेलीविज़न पर उन्होंने मेड इन हेवन सीज़न 2 में साजिद और कोटा फैक्ट्री सीज़न 3 में मिंकू की भूमिका से व्यापक प्रशंसा हासिल की।

सात्विक का चयन श्योर रियल पिक्चर्स की उस दृष्टि को मजबूत करता है जिसके तहत वे नई, स्वाभाविक और भावनात्मक अभिव्यक्ति रखने वाली प्रतिभाओं को सामने लाते हैं। जेम्स के गहरे और जटिल किरदार से उनका स्वाभाविक मेल दर्शकों पर लंबे समय तक असर छोड़ने वाला है।

Kanishk Kadam

श्योर रियल पिक्चर्स के संस्थापक और निर्माता कनिष्क कदम ने कहा, “लिबरेशन में सात्विक भाटिया को लेना हमारे लिए अत्यंत उत्साहजनक है। एक मेधावी छात्र से एक बहुमुखी अभिनेता तक उनकी यात्रा हमारे फिल्म के आत्म-खोज वाले विषय से पूरी तरह मेल खाती है। वे जेन ज़ी की भावना—मजबूत, संवेदनशील और बेबाक—का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका चयन फिल्म को वैश्विक स्तर पर और प्रभावशाली बनाएगा।”

निर्देशक और लेखक अंकित कदम ने कहा, “सात्विक की ईमानदार अदाकारी, आकर्षक व्यक्तित्व और भावनात्मक गहराई उन्हें जेम्स के लिए परफेक्ट बनाती है। हम उनके साथ इस कहानी को जीवंत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

Ankit Kadam

अप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक और सह-निर्माता सोनू त्यागी ने कहा, “सात्विक भाटिया एक दमदार और विशिष्ट टैलेंट हैं। उनकी कहानी और स्क्रीन प्रेज़ेंस लिबरेशन को अविस्मरणीय बनाएगी। बतौर को-प्रोड्यूसर, हम इस वैश्विक प्रोजेक्ट को अप्रोच कम्युनिकेशंस की पीआर विशेषज्ञता और अप्रोच बॉलीवुड के माध्यम से नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

वर्तमान में निर्माणाधीन लिबरेशनश्योर रियल पिक्चर्स और कनिष्क कदम द्वारा निर्मित तथा अप्रोच एंटरटेनमेंट और सोनू त्यागी द्वारा सह-निर्मित—पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में जाने की तैयारी में है। पीआर और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी अप्रोच कम्युनिकेशंस संभाल रहा है, जबकि अप्रोच बॉलीवुड आधिकारिक बॉलीवुड व एंटरटेनमेंट ऐप पार्टनर की भूमिका निभा रहा है, जो डिजिटल, प्रिंट, टीवी, रेडियो और ऐप प्लेटफ़ॉर्म्स पर एक्सक्लूसिव अपडेट्स, BTS कंटेंट और दर्शक सहभागिता सुनिश्चित करेगा।

श्योर रियल पिक्चर्स लगातार फिल्मों, वेब सीरीज़ और डिजिटल कंटेंट की एक मजबूत और विविधतापूर्ण लाइन-अप तैयार कर रहा है, जो सांस्कृतिक प्रामाणिकता और वैश्विक आकर्षण का संतुलन रखती है। लिबरेशन इस नई दृष्टि का नेतृत्व करने वाली पहली और महत्वाकांक्षी परियोजना है।

अंत में, श्योर रियल पिक्चर्स, जिसकी स्थापना कनिष्क कदम ने की है और जिसका निर्देशन अंकित कदम की रचनात्मक दृष्टि से संचालित है, नई पीढ़ी के लिए गहन और साहसिक कंटेंट निर्माण में विशेष पहचान रखता है। वहीं, सुप्रसिद्ध फिल्ममेकर सोनू त्यागी के नेतृत्व में अप्रोच एंटरटेनमेंट फिल्म निर्माण, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, फिल्म मार्केटिंग और इवेंट्स में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसकी सह-इकाइयाँ—अप्रोच कम्युनिकेशंस और अप्रोच बॉलीवुड—इस सहयोग को और मजबूती देती हैं, जबकि गो स्पिरिचुअल वेलनेस, आध्यात्मिकता और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय है।

अधिक जानकारी के लिए:
Approach Entertainment & Approach Communications
फोन: +91-9820965004 / +91-9716962242
ईमेल: info@approachentertainment.com

वेबसाइट: www.approachentertainment.com | www.approachcommunications.in

Download Approach Bollywood App Now. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.approach.bollywood&hl=en_IN

Approach Entertainment: Visit us at www.approachentertainment.com

The post श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट ने ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन के लिए उभरते स्टार अभिनेता सात्विक भाटिया को किया साइन first appeared on Approach Bollywood.

]]>
17061
करण सिंह त्यागी को ‘केसरी चैप्टर 2’ के लिए 56वें IFFI में मिला सर्वश्रेष्ठ डेब्यू भारतीय फीचर फिल्म निर्देशक का पुरस्कार https://approachbollywood.com/karan-singh-tyagi-iffi-goa/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=karan-singh-tyagi-iffi-goa Sun, 30 Nov 2025 18:27:13 +0000 https://approachbollywood.com/?p=17028 उभरती प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए आज 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) ने फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के लिए निर्देशक करण सिंह त्यागी को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू भारतीय फीचर फिल्म निर्देशक के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा। समापन समारोह में यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना व प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने उन्हें …

The post करण सिंह त्यागी को ‘केसरी चैप्टर 2’ के लिए 56वें IFFI में मिला सर्वश्रेष्ठ डेब्यू भारतीय फीचर फिल्म निर्देशक का पुरस्कार first appeared on Approach Bollywood.

]]>
उभरती प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए आज 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) ने फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के लिए निर्देशक करण सिंह त्यागी को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू भारतीय फीचर फिल्म निर्देशक के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा। समापन समारोह में यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना व प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने उन्हें प्रदान किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू भी उपस्थित थे।

करण सिंह त्यागी—फिल्ममेकर, लेखक और निर्माता—अपनी सटीक कहानी कहने की शैली और सार्थक सिनेमा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। ‘बंदिश बैंडिट्स’ और ‘कालकूट’ जैसी सफल परियोजनाओं के बाद ‘केसरी चैप्टर 2’ के ज़रिए उन्होंने अपने निर्देशन कौशल को एक नए स्तर पर स्थापित किया है।

निर्णायक मंडल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि फिल्म में “सिनेमा के मूल्यों, ऐतिहासिक महत्व और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के निर्णायक क्षणों को अद्भुत संवेदना के साथ प्रस्तुत किया गया है।” जूरी तथा इंडियन पैनोरमा के चेयरपर्सन ने निर्देशक, निर्माता, कलाकारों और तकनीकी टीम को बधाई देते हुए इसे “दृश्यात्मक उत्कृष्टता” का बेहतरीन उदाहरण बताया।

‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी
फिल्म उस असाधारण वास्तविक घटना पर आधारित है जिसमें केरल के साहसी बैरिस्टर शंकरन नायर ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी। वायसराय की परिषद के सदस्य रहते हुए नायर को जनरल डायर के निर्दोष नागरिकों पर जानबूझकर की गई गोलाबारी के अटल प्रमाण मिलते हैं। युवा वकील दिलरीत गिल के साथ मिलकर वे ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक साहसिक कानूनी लड़ाई शुरू करते हैं—जिसका उद्देश्य था सैकड़ों शहीदों के लिए न्याय की मांग।

फिल्म केवल नायर के अटूट साहस को ही नहीं दिखाती, बल्कि यह भी दर्शाती है कि उनकी लड़ाई ने स्वतंत्रता संग्राम की आग को और भड़काया। दमदार कोर्टरूम ड्रामा और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से ‘केसरी चैप्टर 2’ भारत के इतिहास के इस कम ज्ञात अध्याय को रोचक और भावनात्मक तरीके से जीवंत करती है।

IFFI का यह पुरस्कार क्यों महत्वपूर्ण है
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू भारतीय फीचर फिल्म निर्देशक का यह पुरस्कार उन नए फिल्मकारों को सम्मानित करता है जिनकी पहली फिल्में गहरी कलात्मक क्षमता और नवाचारी सोच दिखाती हैं। हर साल पांच तक डेब्यू फिल्मों का चयन किया जाता है और उन्हें महोत्सव में प्रदर्शित किया जाता है। इस पुरस्कार में ₹5 लाख नकद राशि और प्रमाणपत्र शामिल है।

करण सिंह त्यागी जैसे फिल्मकारों को सम्मानित कर IFFI यह पुनः स्थापित करता है कि भारतीय सिनेमा का भविष्य उन नई आवाज़ों के हाथों सुरक्षित है, जो साहसिक विचारों, नई दृष्टि और परिवर्तनकारी कथाओं के साथ देश के रचनात्मक परिदृश्य को आगे बढ़ा रहे हैं।


IFFI के बारे में

1952 में स्थापित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित सिनेमाई उत्सव है। इसे नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ESG), गोवा सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाता है। वर्षों में IFFI एक वैश्विक मंच बन चुका है जहाँ पुनर्स्थापित क्लासिक्स से लेकर नये प्रयोगों तक, दिग्गजों से लेकर युवा फिल्मकारों तक सभी को समान स्थान मिलता है।

गोवा की खूबसूरत पृष्ठभूमि में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाला इसका 56वां संस्करण भाषाओं, शैलियों, नवाचारों और रचनात्मकता का शानदार संगम प्रस्तुत करता है—एक ऐसा उत्सव जो भारतीय सिनेमा की प्रतिभा को विश्व पटल पर और उज्ज्वल करता है।


Approach Bollywood App अभी डाउनलोड करें:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.approach.bollywood&hl=en_IN&pli=1

Approach Entertainment: Visit us at www.approachentertainment.com

The post करण सिंह त्यागी को ‘केसरी चैप्टर 2’ के लिए 56वें IFFI में मिला सर्वश्रेष्ठ डेब्यू भारतीय फीचर फिल्म निर्देशक का पुरस्कार first appeared on Approach Bollywood.

]]>
17028
गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया 2025 कंबल वितरण अभियान, उत्तर भारत की कड़कड़ाती सर्दी से बेघरों को बचाने का मिशन https://approachbollywood.com/go-spiritual-approach-entertainment/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=go-spiritual-approach-entertainment Sat, 29 Nov 2025 13:50:26 +0000 https://approachbollywood.com/?p=17009 नई दिल्ली, भारत – उत्तर भारत एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आने वाला है, ऐसे में गो स्पिरिचुअल, एक प्रमुख आध्यात्मिक सामाजिक संस्था, और अप्रोच एंटरटेनमेंट, पुरस्कृत सेलिब्रिटी मैनेजमेंट व फिल्म प्रोडक्शन संगठन, ने मिलकर 2025 कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की है। हर वर्ष बढ़ती ठंड और आश्रयहीन लोगों की …

The post गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया 2025 कंबल वितरण अभियान, उत्तर भारत की कड़कड़ाती सर्दी से बेघरों को बचाने का मिशन first appeared on Approach Bollywood.

]]>

नई दिल्ली, भारत उत्तर भारत एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आने वाला है, ऐसे में गो स्पिरिचुअल, एक प्रमुख आध्यात्मिक सामाजिक संस्था, और अप्रोच एंटरटेनमेंट, पुरस्कृत सेलिब्रिटी मैनेजमेंट व फिल्म प्रोडक्शन संगठन, ने मिलकर 2025 कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की है। हर वर्ष बढ़ती ठंड और आश्रयहीन लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह अभियान बेघर और वंचित लोगों को कंबल, गर्म कपड़े और भोजन उपलब्ध कराकर राहत देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

अभियान दिल्ली, जयपुर, जालंधर, चंडीगढ़, शिमला, लुधियाना, नोएडा, गुरुग्राम और गाज़ियाबाद सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा। इन क्षेत्रों में हजारों लोग हर साल बिना किसी सुरक्षित आश्रय के खुले आसमान के नीचे रातें बिताते हैं, जिससे उनका जीवन गंभीर जोखिमों से घिरा रहता है। 2025 का यह अभियान जीवन बचाने, राहत पहुंचाने और कठिन सर्दी में संघर्ष कर रहे लोगों को गरिमा के साथ जीने में मदद देने का प्रयास है।

गो स्पिरिचुअल 2017 से लगातार इस अभियान का नेतृत्व कर रहा है। इसका उद्देश्य आध्यात्मिकता, मानवीय सेवा और मानसिक कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित समाज सेवा को बढ़ावा देना है। स्वयंसेवकों, समर्थकों और आध्यात्मिक समूहों को जोड़कर संस्था हर वर्ष अपनी पहुंच बढ़ाती रही है। सेवा को आध्यात्मिकता का सर्वोच्च रूप मानते हुए गो स्पिरिचुअल इस अभियान के माध्यम से करुणा, सहानुभूति और निःस्वार्थ भाव की सीख को समाज में प्रसारित करता है।

अभियान की पहुंच को बढ़ाने के लिए अप्रोच कम्युनिकेशंस, जो अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप का पीआर और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस विभाग है, जनसंपर्क, डिजिटल प्रचार और मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभा रहा है। साथ ही, अप्रोच एंटरटेनमेंट प्रभावशाली वीडियो बना रहा है, सेलिब्रिटीज और सामाजिक प्रभावकारों को जोड़ रहा है, और जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

अभियान की शुरुआत पर गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक सोनू त्यागी ने कहा:

सोनू त्यागी

हर साल सर्दी उन लोगों के लिए और भी घातक होती जा रही है जिनके पास अपने बचाव के लिए कोई छत नहीं है। 2025 का कंबल वितरण अभियान सिर्फ एक पहल नहीं, बल्कि एक मानवीय दायित्व है। गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट के माध्यम से, और हमारे निष्ठावान स्वयंसेवकों के प्रयासों से, हम उत्तर भारत को गर्माहट और उम्मीद से ढंकने का प्रयास कर रहे हैं। एक कंबल, एक गर्म कपड़ा या एक भोजन किसी की जान बचा सकता है। आइए इस सर्दी हम सब मिलकर उन लोगों के लिए सहारा बनें जो ठंड से जूझ रहे हैं।

कई स्वतंत्र रिपोर्टों और एनजीओ के आंकड़ों के अनुसार, स्थिति बेहद गंभीर है। केवल दिल्ली में ही 2021 में 512 से अधिक बेघर लोग ठंड के कारण मर गए। 2023 में यह संख्या बढ़कर औसतन नौ मौत प्रतिदिन हो गई। पूरे देश में 2.6 करोड़ से अधिक लोग बेघर हैं, जिनमें सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र उत्तर भारत है। शहरों में जहां लोग फुटपाथों, फ्लाईओवरों के नीचे और खुले स्थानों पर सोते हैं, वहां ठंड से मौत का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

गो स्पिरिचुअल ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी बड़े पैमाने पर भोजन वितरण कर हजारों लोगों की मदद की थी। हिंदू शास्त्रों में वर्णित “सेवा ही आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है”—इस सिद्धांत को आधार बनाकर संस्था लगातार सामाजिक उत्तरदायित्व निभाती आ रही है।

आध्यात्मिक जागरूकता और जागरूक जीवनशैली को आगे बढ़ाने के प्रयास में गो स्पिरिचुअल ने गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप और पोर्टल लॉन्च किया है, जो आध्यात्मिकता, वेलनेस, योग, मेडिटेशन, स्वास्थ्य, जीवनशैली, सामाजिक मुद्दों, पर्यटन, प्रेरणादायक कहानियों और बहुत से क्षेत्रों को कवर करता है। इसके साथ ही संगठन जल्द ही गो स्पिरिचुअल वेब टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है, जो आध्यात्मिकता, वेलनेस और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।

गो स्पिरिचुअल, अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप की सामाजिक और आध्यात्मिक पहल है। सोनू त्यागी के नेतृत्व में यह समूह मुंबई, नई दिल्ली, गुरुग्राम, गोवा, कोलकाता, देहरादून, चंडीगढ़, हैदराबाद और अहमदाबाद सहित कई शहरों में सक्रिय है। अप्रोच एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट फिल्म्स, फिल्म मार्केटिंग और इवेंट्स में एक स्थापित नाम है। इसकी सहायक संस्था अप्रोच कम्युनिकेशंस कॉर्पोरेट, हेल्थकेयर, मीडिया, शिक्षा, फाइनेंस और सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी पीआर एजेंसी है।

अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप को बिज़ इंडिया अवॉर्ड 2010, सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड, पीआर एजेंसी ऑफ ईयर अवॉर्ड, और युवा रत्न अवॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। समूह द्वारा निर्मित आध्यात्मिक वेब सीरीज़ टू ग्रेट मास्टर्स, जो स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद की शिक्षाओं पर आधारित है, एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है।

सोनू त्यागी और अप्रोच एंटरटेनमेंट वैश्विक फिल्म लिबरेशन  के सह-निर्माता भी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उनकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है। इसके साथ ही सोनू त्यागी आगामी कॉमेडी फिल्म कैम्प डीसेंट    के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म मुजीबउलहसन और विकास गुटगुटिया द्वारा निर्मित है, जिसमें बृजेन्द्र काला, राजपाल यादव, सारा खान और हेमंत पांडे जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, और जो दर्शकों को मनोरंजन और ताजगी से भर देगा।

समूह जल्द ही अप्रोच पॉलिटिक्स—एक राजनीतिक और वर्तमान मामलों का न्यूज़वायर—और अप्रोच रूरल, एक ग्रामीण संचार डिवीजन, भी लॉन्च करने जा रहा है। इसके साथ अप्रोच बॉलीवुड के माध्यम से एंटरटेनमेंट न्यूज़ की डिजिटल मौजूदगी को भी और मजबूत किया जा रहा है।

जैसे-जैसे 2025 की सर्दी दस्तक दे रही है, गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट लोगों, संस्थाओं, कॉर्पोरेट्स, एनजीओ और समुदायों से अपील करते हैं कि वे इस कंबल वितरण अभियान से जुड़ें और बेघरों को इस जानलेवा ठंड से बचाने में सहयोग करें। यह मानवता का आह्वान है—दिल खोलने का, हाथ बढ़ाने का और दुःख के समय किसी का सहारा बनने का।

अधिक जानकारी, दान या सहयोग के लिए संपर्क करें:


गो स्पिरिचुअल / अप्रोच एंटरटेनमेंट

मो.: 9820965004 / 9716962242
ईमेल: info@gospiritualindia.org / info@approachentertainment.com
वेबसाइट:
गो स्पिरिचुअल:   www.gospiritualindia.org
अप्रोच एंटरटेनमेंट: www.approachentertainment.com
गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप व पोर्टल:                                 www.gospiritualindia.in

The post गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया 2025 कंबल वितरण अभियान, उत्तर भारत की कड़कड़ाती सर्दी से बेघरों को बचाने का मिशन first appeared on Approach Bollywood.

]]>
17009
अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच पॉलिटिक्स ने बिहार के मतदाताओं से किया आह्वान – प्रगति और राष्ट्रहित के लिए करें मतदान https://approachbollywood.com/approach-communications-approach-politics/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=approach-communications-approach-politics Mon, 03 Nov 2025 03:18:10 +0000 https://approachbollywood.com/?p=16786 पटना, भारत: बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच, अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच पॉलिटिक्स ने एक सशक्त जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जिम्मेदार, जागरूक और प्रगतिशील मतदान के लिए प्रेरित करना है। यह पहल, जिसका शीर्षक   ‘ प्रगति और राष्ट्रहित के लिए मतदान ‘   रखा गया है, नागरिकों …

The post अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच पॉलिटिक्स ने बिहार के मतदाताओं से किया आह्वान – प्रगति और राष्ट्रहित के लिए करें मतदान first appeared on Approach Bollywood.

]]>
पटना, भारत: बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच, अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच पॉलिटिक्स ने एक सशक्त जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जिम्मेदार, जागरूक और प्रगतिशील मतदान के लिए प्रेरित करना है।

यह पहल, जिसका शीर्षक   ‘ प्रगति और राष्ट्रहित के लिए मतदान ‘   रखा गया है, नागरिकों से अपील करती है कि वे जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर विकास, एकता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।

वोट फॉर प्रोग्रेस एंड नेशनल इंटरेस्ट” अभियान को गो स्पिरिचुअल का सहयोग प्राप्त है — जो एक आध्यात्मिक और सामाजिक संगठन है, जो आध्यात्मिक जागरूकता, सामाजिक कार्य, मानसिक स्वास्थ्य और वेलनेस, आध्यात्मिक पर्यटन, मीडिया और आध्यात्मिक आयोजनों, आयुर्वेद और ऑर्गेनिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ  सदभावना   और जिम्मेदार नागरिकता को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है।

यह अभियान अप्रोच कम्युनिकेशन्स की नागरिक जागरूकता और उत्तरदायी नागरिकता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसे इसकी आगामी राजनीतिक और सामयिक मामलों की इकाई अप्रोच पॉलिटिक्स के सहयोग से चलाया जा रहा है, जो जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। बिहार के चुनावी माहौल को देखते हुए, इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को प्रेरित करना है कि वे दलों और उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी नीतियों, प्रशासनिक रिकॉर्ड और राज्य के भविष्य के विज़न के आधार पर करें।

अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक निदेशक सोनू त्यागी ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा:

“चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह हमारे राज्य और हमारे लोगों के भविष्य को चुनने का अवसर हैं। इस अभियान के माध्यम से हम बिहार के मतदाताओं को याद दिलाना चाहते हैं कि प्रगति और एकता को संकीर्ण सोच से ऊपर रखना ही सच्ची लोकतांत्रिक शक्ति है। हमारा उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक, विचारशील और जिम्मेदार बनाना है।”

वोट फॉर प्रोग्रेस एंड नेशनल इंटरेस्ट अभियान को सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, प्रिंट मीडिया और जमीनी स्तर पर विभिन्न माध्यमों के जरिए शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में अप्रोच कम्युनिकेशन्स के जनसंपर्क, डिजिटल, एकीकृत संचार और सामाजिक अभियानों के अनुभव का उपयोग किया जा रहा है। आकर्षक विज़ुअल्स, इन्फोग्राफिक्स और वीडियो संदेश इस अभियान का प्रमुख हिस्सा होंगे, जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

अप्रोच पॉलिटिक्स, जो जल्द ही एक राजनीतिक और सामयिक मामलों की समाचार सेवा, पोर्टल और ऐप के रूप में लॉन्च होगा, सटीक चुनाव-संबंधी जानकारी, विश्लेषण, विशेषज्ञ राय और मतदाता शिक्षा की सामग्री उपलब्ध कराएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना और पारदर्शिता, सत्य तथा सुशासन के मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।

इस अभियान में आध्यात्मिक और भावनात्मक पक्ष जोड़ते हुए, गो स्पिरिचुअल, जो अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप की सामाजिक और आध्यात्मिक शाखा है, मानसिक स्वास्थ्य, सामंजस्य और चुनावों में समावेशी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इस पहल का समर्थन कर रही है। संगठन का संदेश स्पष्ट है — एक शांतिपूर्ण और एकजुट मनोवृत्ति ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है।

सोनू त्यागी ने आगे कहा:

Sonu Tyagi, Founder, Approach Entertainment

“एकजुट और जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की सच्ची ताकत है। इस अभियान के माध्यम से हम बिहार के हर मतदाता से अपील कर रहे हैं कि वे विभाजन से ऊपर उठकर प्रगति, शांति और राष्ट्रहित के लिए मतदान करें।”

यह अभियान बिहार में डिजिटल जागरूकता ड्राइव, सोशल मीडिया चर्चाओं और स्थानीय पत्रकारों, इन्फ्लुएंसर्स व सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

अप्रोच कम्युनिकेशन्स, एक पुरस्कार-विजेता पीआर, डिजिटल और एकीकृत संचार एजेंसी है, जो कॉरपोरेट, मनोरंजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में प्रभावशाली अभियानों के लिए जानी जाती है। यह प्रसिद्ध अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप का हिस्सा है, जो सेलेब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म प्रोडक्शन, विज्ञापन और कॉरपोरेट फिल्म्स प्रोडक्शन, एंटरटेनमेंट मार्केटिंग, ब्रांडेड कंटेंट, और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में विशेषज्ञता रखता है।

अप्रोच पॉलिटिक्स, एक नई राजनीतिक और सामयिक मामलों की समाचार सेवा और सामग्री मंच है, जो जल्द ही लॉन्च होकर नागरिकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक राजनीतिक कवरेज प्रदान करेगा। पारंपरिक पत्रकारिता और डिजिटल नवाचार के मिश्रण के माध्यम से यह मंच नागरिकों को सशक्त बनाने और सार्थक राजनीतिक संवाद को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखता है।

सोनू त्यागी — एक प्रख्यात लेखक, निर्देशक, निर्माता और संचार विशेषज्ञ — के दूरदर्शी नेतृत्व में, अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मीडिया नवाचार की दिशा में कार्यरत है। अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच पॉलिटिक्स के साथ-साथ, समूह जल्द ही अप्रोच रूरल लॉन्च करने जा रहा है, जो ग्रामीण विपणन और संचार रणनीतियों पर केंद्रित होगा।

अपने व्यावसायिक उपक्रमों से परे, अप्रोच एंटरटेनमेंट अपने सामाजिक और आध्यात्मिक संगठन गो स्पिरिचुअल के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस, अध्यात्म और ऑर्गेनिक जीवनशैली के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। हाल ही में गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन ऐप लॉन्च किया गया है, और जल्द ही एक वेब टीवी और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म भी लॉन्च किया जाएगा, जो आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित होगा।

जैसे-जैसे बिहार चुनाव की ओर बढ़ रहा है, यह अभियान “वोट फॉर प्रोग्रेस एंड नेशनल इंटरेस्ट” नागरिकों को यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब नागरिक सूझबूझ, जिम्मेदारी और दूरदृष्टि के साथ मतदान करते हैं — ऐसे निर्णय जो राज्य और राष्ट्र, दोनों के भविष्य को सशक्त बनाते हैं।


अधिक जानकारी के लिए:
🌐 वेबसाइट्स: www.approachentertainment.com | www.approachcommunications.in
📧 ईमेल: info@approachentertainment.com

Download Approach Bollywood App Now. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.approach.bollywood&hl=en_IN

Approach Entertainment: Visit us at www.approachentertainment.com

The post अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच पॉलिटिक्स ने बिहार के मतदाताओं से किया आह्वान – प्रगति और राष्ट्रहित के लिए करें मतदान first appeared on Approach Bollywood.

]]>
16786
मानवता के अस्तित्व पर मंडरा रहा मानसिक स्वास्थ्य संकट: गो स्पिरिचुअल संस्थापक सोनू त्यागी https://approachbollywood.com/manavta-ke-astitva-par/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=manavta-ke-astitva-par Fri, 31 Oct 2025 09:36:19 +0000 https://approachbollywood.com/?p=16767 नई दिल्ली, भारत: गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक सोनू त्यागी ने आज मानवता के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौती – वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संकट – पर गहरी चिंता जताते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई के पवई में हुए भयावह होस्टेज कांड, बेंगलुरु में एक सात वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या, …

The post मानवता के अस्तित्व पर मंडरा रहा मानसिक स्वास्थ्य संकट: गो स्पिरिचुअल संस्थापक सोनू त्यागी first appeared on Approach Bollywood.

]]>
नई दिल्ली, भारत: गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक सोनू त्यागी ने आज मानवता के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौती – वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संकट – पर गहरी चिंता जताते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई के पवई में हुए भयावह होस्टेज कांड, बेंगलुरु में एक सात वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या, एक मामूली सड़क विवाद में डिलीवरी एजेंट की जान लेने की घटना, और इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की कथित हनीमून मर्डर – ये सब किसी एक व्यक्ति की अस्थिरता नहीं, बल्कि समाज में गहराते मानसिक असंतुलन की सामूहिक चेतावनियाँ हैं।

सोनू त्यागी ने कहा, “मुंबई होस्टेज कांड में रोहित आर्य जैसे मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में 17 बच्चों को स्टूडियो में बंधक बना लिया और अंततः पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह घटना दर्शाती है कि व्यक्तिगत निराशा किस तरह पूरे समाज को खतरे में डाल सकती है। बेंगलुरु में सात साल की बच्ची की हत्या – सिर्फ इसलिए कि वह एक व्यक्ति की ‘प्राइवेसी’ में बाधा डाल रही थी – मानवीय संवेदना के खत्म होने की भयावह मिसाल है। वहीं एक दंपति द्वारा मामूली सड़क विवाद पर गुस्से में डिलीवरी एजेंट को कार से कुचल देना, और फिर सबूत मिटाने लौट आना – यह दिखाता है कि छोटीसी झुंझलाहट किस तरह घातक हिंसा में बदल सकती है। राजा रघुवंशी केस, जिसमें पत्नी पर हनीमून के तुरंत बाद हत्या की साजिश रचने का आरोप है, हमारे रिश्तों में छिपे असत्य और मानसिक अस्थिरता की कीमत को उजागर करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “ये घटनाएँ संयोग नहीं हैंये एक ऐसे समाज का आईना हैं जो भीतर से मानसिक रूप से टूट रहा है। अगर हमने अभी ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दशक निराशा और हिंसा के अंधकार में डूब जाएंगे।”

सोनू त्यागी ने बताया कि वर्तमान में दुनिया भर में 280 मिलियन से अधिक लोग मानसिक स्वास्थ्य विकारों से पीड़ित हैं, जबकि भारत में हर सातवां व्यक्ति इससे प्रभावित है। भारत में प्रति 1 लाख लोगों पर एक से भी कम मनोचिकित्सक उपलब्ध हैं। वर्ष 2025 में युवाओं में आत्महत्याओं की दर 15% बढ़ी है, कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है, और मीडिया में भावनात्मक टूटन से जुड़ी हिंसक घटनाएँ सुर्खियाँ बन रही हैं।

उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया लोगों में हीनभावना बढ़ा रहा है, गिग इकॉनॉमी लोगों को थका रही है, और एआई से नौकरियों के खतरे ने अस्तित्व की चिंता को बढ़ा दिया है। जलवायु संकट, राजनीतिक अस्थिरता और डिजिटल एकाकीपन मिलकर 2030 तक मानसिक विकारों में 30% तक वृद्धि कर सकते हैं। सिर्फ भारत में ही अनुपचारित मानसिक बीमारियों से हर साल 1.5 ट्रिलियन डॉलर की उत्पादकता का नुकसान हो सकता है।”

फिर भी सोनू त्यागी का संदेश निराशा नहीं, बल्कि आशा और जागरूकता का है। उन्होंने कहा, “आध्यात्मिकता वह लंगर है जो विज्ञान अकेले नहीं दे सकता। ध्यान, आत्मचिंतन और सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से हम मानसिक मजबूती वापस पा सकते हैं।

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाओं का हिस्सा बनाने, न्यूरोस्पिरिचुअल रिसर्च को बढ़ावा देने, कार्यस्थलों मेंमेंटल सब्बाथअनिवार्य करने, और शिक्षा में भावनात्मक बुद्धिमत्ता को शामिल करने की मांग की।

गो स्पिरिचुअल इस दिशा में अपने अभियान को और गति दे रहा है। संगठन का गो माइंडफुलअभियान 2026 में शुरू होगा, जो भारतभर में फ्री वर्कशॉप्स आयोजित करेगा — जिनमें तनाव प्रबंधन, भावनात्मक मजबूती, और संकट के समय सहायता जैसे विषयों पर युवाओं और परिवारों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसके अलावा गो ह्यूमन सर्कल्सकार्यक्रम के तहत गो स्पिरिचुअल समुदायों में एम्पैथी (सहानुभूति) और फॉरगिवनेस (क्षमा) पर आधारित संवाद आयोजित करेगा, ताकि समाज में करुणा और अहिंसक विवाद समाधान को प्रोत्साहित किया जा सके। ये पहल स्कूलों और कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ साझेदारी में आयोजित होंगी।

गो स्पिरिचुअल न्यूज मैगज़ीन और ऐप के माध्यम से इन अभियानों को और विस्तार दिया जाएगा — जिनमें एआईपावर्ड मूड ट्रैकर्स, सर्वाइवर स्टोरीज़, और एक्सपर्ट कॉलम्स शामिल होंगे, ताकि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कलंक दूर हो और लोग सहायता लेने में संकोच करें।

सोनू त्यागीजो गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट समूह के संस्थापक हैं रचनात्मकता और अध्यात्म के संगम से अर्थपूर्ण जीवन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में उन्होंने विज्ञापन फिल्मों, म्यूज़िक वीडियो, वेब सीरीज़, फीचर फिल्मों और ब्रांडेड एंटरटेनमेंट में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

अप्रोच एंटरटेनमेंट एक बहुआयामी संस्था है जो सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म प्रोडक्शन, विज्ञापन एवं कॉरपोरेट फिल्म्स, फिल्म मार्केटिंग, इवेंट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है। इसके साथ ही अप्रोच कम्युनिकेशन्स एक पुरस्कार विजेता पीआर और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन्स एजेंसी है, जबकि अप्रोच बॉलीवुड बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की खबरों का प्रमुख मंच है।

गहरी आध्यात्मिक दृष्टि से प्रेरित होकर सोनू त्यागी ने गो स्पिरिचुअल की स्थापना की, जो स्पिरिचुअल अवेयरनेस, मेंटल हेल्थ, वेलनेस, फिलैंथ्रॉपी, स्पिरिचुअल टूरिज़्म, ऑर्गैनिक लिविंग और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित एक सामाजिक संस्था है। गो स्पिरिचुअल न्यूज मैगज़ीन और ऐप इसी मिशन को और मजबूत करते हैं, जो आध्यात्मिकता और मानवता को जोड़ने वाला एक समग्र मंच प्रदान करते हैं।

संपर्क करें:
गो स्पिरिचुअल / अप्रोच एंटरटेनमेंट
📞 9820965004 / 9716962242
✉ info@approachentertainment.com
🌐 www.gospiritualindia.org | www.approachentertainment.com

Download Go Spiritual News Magazine App Now. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.spiritual.gospiritual&hl=en_IN

Go Spiritual: Visit us at www.gospiritualindia.org

The post मानवता के अस्तित्व पर मंडरा रहा मानसिक स्वास्थ्य संकट: गो स्पिरिचुअल संस्थापक सोनू त्यागी first appeared on Approach Bollywood.

]]>
16767
अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशन्स को मिली यू एफ आई प्रोडक्शन्स की फिल्म कैम्प डीसेंट की पी आर, डिजिटल और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग की ज़िम्मेदारी https://approachbollywood.com/approach-entertainment-approach-communications/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=approach-entertainment-approach-communications Mon, 27 Oct 2025 12:53:12 +0000 https://approachbollywood.com/?p=16742 मुंबई, भारत: अग्रणी पीआर, डिजिटल, इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन्स और एंटरटेनमेंट समूह अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशन्स को यूएफआई प्रोडक्शन्स की आगामी हिंदी फीचर फिल्म कैम्प डीसेंट (2025) के आधिकारिक पी आर, डिजिटल और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग पार्टनर के रूप में नियुक्त किया गया है।समूह अपनी दो प्रमुख इकाइयों—अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट—के माध्यम से इस फिल्म के लिए …

The post अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशन्स को मिली यू एफ आई प्रोडक्शन्स की फिल्म कैम्प डीसेंट की पी आर, डिजिटल और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग की ज़िम्मेदारी first appeared on Approach Bollywood.

]]>
मुंबई, भारत: अग्रणी पीआर, डिजिटल, इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन्स और एंटरटेनमेंट समूह अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशन्स को यूएफआई प्रोडक्शन्स की आगामी हिंदी फीचर फिल्म कैम्प डीसेंट (2025) के आधिकारिक पी आर, डिजिटल और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग पार्टनर के रूप में नियुक्त किया गया है।
समूह अपनी दो प्रमुख इकाइयों—अप्रोच कम्युनिकेशन्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट—के माध्यम से इस फिल्म के लिए एक व्यापक मल्टी-चैनल अभियान चलाएगा, जो जेंडर इक्वेलिटी और सामाजिक पाखंड पर आधारित फिल्म के सशक्त संदेश को बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाएगा।

मुजीब-उल-हसन,

कैम्प डीसेंट  का निर्माण मुजीबउलहसन और  विकास गुटगुटिया  ने किया है, जबकि फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर सोनू त्यागी हैं। फिल्म में बृजेन्द्र काला, राजपाल यादव, सारा खान और हेमंत पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कहानी कुमार नामक एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर की है, जो महिलाओं के प्रति दोहरे मानदंडों से जूझता है। उसकी सोच को उसकी मित्र अनाहिता चुनौती देती है, जो बुद्धिमान और निर्भीक है। व्यंग्य और हास्य के माध्यम से फिल्म समाज में व्याप्त पाखंड को उजागर करती है और दर्शकों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है।

यूएफआई प्रोडक्शन्स, जो दिल्ली और मुंबई स्थित एक अग्रणी प्रोडक्शन हाउस है, पिछले दो दशकों से फिल्मों, टेलीविजन, विज्ञापन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। कंपनी के संस्थापक, फिल्ममेकर, निर्माता और गायक मुजीबउलहसन ने देख भाई देख (2009), मंटोस्तान (2017), साइड साइड बी (2018), रब्बी (2017) और सन 84 जस्टिस (2019) जैसी सराही गई फिल्मों का निर्माण किया है।

मुजीब-उल-हसन, संस्थापक और निर्माता, यूएफआई प्रोडक्शन्स ने कहा:
“हम अप्रोच एंटरटेनमेंट और अप्रोच कम्युनिकेशन्स के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। कैम्प डीसेंट एक ऐसी फिल्म है जो हास्य के माध्यम से गंभीर सामाजिक मुद्दों पर संवाद स्थापित करती है। अप्रोज समूह की पीआर, डिजिटल और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग में विशेषज्ञता हमारी फिल्म को विश्वभर के दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद करेगी।”

सोनू त्यागी, निर्देशक, अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशन्स

सोनू त्यागी, निर्देशक, अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशन्स ने कहा:
“हम यूएफआई प्रोडक्शन्स के साथ कैम्प डीसेंट जैसी सार्थक और मनोरंजक फिल्म पर सहयोग करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अप्रोच कम्युनिकेशन्स पीआर, डिजिटल मार्केटिंग और इवेंट्स को संभालेगा, जबकि अप्रोच एंटरटेनमेंट फिल्म की सेलेब्रिटी एंगेजमेंट, इन्फ्लुएंसर कैंपेन और ब्रांडेड एंटरटेनमेंट गतिविधियों का नेतृत्व करेगा। हमारा उद्देश्य फिल्म के संदेश को अधिकतम दर्शकों तक पहुंचाकर एक मजबूत प्रभाव उत्पन्न करना है।”

अप्रोच कम्युनिकेशन्स फिल्म के लिए पीआर, डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया रिलेशन्स और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन की सभी गतिविधियों का नेतृत्व करेगा। मुंबई, नई दिल्ली, गुरुग्राम, गोवा, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता, हैदराबाद और जालंधर में अपनी उपस्थिति के साथ एजेंसी ने कॉर्पोरेट, हेल्थकेयर, एंटरटेनमेंट, फाइनेंस, एजुकेशन और सोशल सेक्टर्स में मजबूत पहचान बनाई है।
अप्रोच कम्युनिकेशन्स को वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ बिज़नेस से बिज़ इंडिया 2010 अवॉर्ड, वर्ल्ड मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन से सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड, और बिज़नेस टाइकून अवॉर्ड्स में पीआर कंपनी ऑफ ईयर जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

अप्रोच एंटरटेनमेंट, समूह की एंटरटेनमेंट इकाई, फिल्म के लिए सेलेब्रिटी और इन्फ्लुएंसर सहयोग, इनफिल्म प्रमोशन्स, ब्रांडेड एंटरटेनमेंट और एक्सपीरिएंशल इवेंट्स की रणनीति तैयार करेगी। मुंबई स्थित यह इकाई देशभर में सक्रिय है और सेलेब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म प्रोडक्शन, विज्ञापन फिल्म निर्माण, कॉर्पोरेट फिल्म प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग के क्षेत्र में अग्रणी रही है।

समूह का एक अन्य प्रमुख प्लेटफॉर्म अप्रोच बॉलीवुड है — एक अग्रणी बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज़ पोर्टल एवं ऐप, जो भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट्स और विशेष रिपोर्टें प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म फिल्ममेकर्स, प्रोडक्शन हाउसेज़ और ब्रांड्स को मज़बूत मीडिया उपस्थिति दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

इसके अतिरिक्त, समूह की एक प्रमुख संस्था गो स्पिरिचुअल है — एक आध्यात्मिक संगठन जो फिलैंथ्रॉपी, आध्यात्मिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित है। यह फूड डोनेशन, ब्लैंकेट डोनेशन, हंगर एराडिकेशन और मेंटल हेल्थ अवेयरनेस जैसी पहलों पर कार्यरत है।
गो स्पिरिचुअल ने गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन एवं ऐप लॉन्च किया है और जल्द ही वेब टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म भी शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा यह वेलनेस, ऑर्गेनिक, आयुर्वेद और फूड कैटेगरी में ई-कॉमर्स और रिटेल क्षेत्र में भी विस्तार कर रहा है।

यूएफआई प्रोडक्शन्स, दिल्ली और मुंबई स्थित एक अग्रणी फिल्म और वीडियो प्रोडक्शन हाउस है, जिसके पास 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कंपनी ने गूगल ऐडवर्ड्स, डीएलएफ, हैयर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों और अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

कैम्प डीसेंट (2025) एक व्यंग्यात्मक हिंदी कॉमेडी फिल्म है जो समाज में महिलाओं के प्रति दोहरे मानदंडों को उजागर करती है। निर्देशक संदीप कुमार राणा के निर्देशन में बनी यह फिल्म हास्य के माध्यम से समाज में बदलाव की आवश्यकता पर एक प्रभावशाली टिप्पणी पेश करती है।


अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड अप्रोज कम्युनिकेशन्स
📞 संपर्क: +91-9820965004 / +91-9716962242
✉ ईमेल: info@approachentertainment.com
🌐 वेबसाइट: www.approachentertainment.com | www.approachcommunications.in

Download Approach Bollywood App Now. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.approach.bollywood&hl=en_IN

Approach Entertainment: Visit us at www.approachentertainment.com

The post अप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशन्स को मिली यू एफ आई प्रोडक्शन्स की फिल्म कैम्प डीसेंट की पी आर, डिजिटल और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग की ज़िम्मेदारी first appeared on Approach Bollywood.

]]>
16742