Hindi News

राष्ट्रीय परिषद बैठक 2024 की प्रेस वार्ता “प्रेस क्लब” मुम्बई मे संपन्न

देश के विभिन्न अंचलों से आने वाले भारत विकास परिषद् के सैकड़ों कार्यकर्ता आगामी 17 एवं 18 फरवरी 2024 को भयंदर पश्चिम में स्थित केशव सृष्टि में अपने संगठन के एवं भारत के विकास के सम्बन्ध में विभिन्न पहलुओं पर वैचारिक मंथन हेतु एवम विभिन्न प्रस्तावों को पारित करने के सन्दर्भ में मुम्बई प्रेस क्लब, मुम्बई में प्रेसवार्ता संपन्न हुई।

राष्ट्रीय परिषद् की इस बैठक का आतिथ्य भारत विकास परिषद् का मुंबई प्रांत कर रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष सीए श्री राकेश ओस्तवाल एवं महासचिव श्री नरेन्द्र सिंह बाबा ने बताया कि यह बैठक केशव सृष्टि के रामभाऊ म्हालगी सभागार में आयोजित की जा रही है.

प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा, राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश कानूनगो, प्रोफेसर प्रेमजीत,राष्ट्रीय पर्यावरण समिति केअध्यक्ष के अलावा मीडिया संयोजक दिलीप महेश्वरी और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नरेन्द्र मौर्य उपस्थित रहे।
पत्रकार द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संतुष्ट उत्तर सभी वक्ताओं ने दिए। भारत विकास परिषद 60 वर्षों से सेवा कार्यों में निरंतर अग्रसर है एवं आगे भी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!
Call Now